- Hindi News
- कैंप में की गई 27 विकलांग बच्चों की पहचान
कैंप में की गई 27 विकलांग बच्चों की पहचान
गांवसयाणाके सरकारी मिडिल स्कूल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कानपुर की अलिमका कंपनी द्वारा भेजी गई माहिर डाक्टरों की टीम की ओर से बलाचौर, ब्लाक सड़ोआ औद्योगिक क्षेत्र आसरों में रहने वाले विकलांग बच्चों का निरीक्षण किया गया।
कैंप में सिविल अस्पताल बलाचौर में तैनात डा. सुनील पाठक, डा. रविंदर ठाकुर, डा. देवेंद्र थिंद, अलिमको कंपनी के डा. कपिल गौतम डा. गजेंद्र द्विवेदी ने कैंप में आए चलने-फिरने लाचार नेत्रहीन 27 बच्चों की शिनाख्त की। कैंप का उद्घाटन ब्लाक शिक्षा अधिकारी बलवीर खानपुरी ने किया।
बलवीर खानपुरी ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि विकलांग बच्चों से उतना ही प्यार करें जितना वे अन्य बच्चों के साथ करते हैं। ऐसा करने पर मंदबुद्धि विकलांग बच्चों के मन में हीनभावना का अभाव नहीं होगा। इस मौके पर गुरनाम सिंह, सुनीता देवी, बंगा से ब्लाक शिक्षा अधिकारी गुरदयाल सिंह, जिला स्पैशल एजूकेटर नरेंद्र कौर, जिला कोआर्डीनेटर नरेश, कुलदीप कौर, रूही, रचना, अंजू चौहान, राकेश, संदीप, गुरप्रीत, सुनीता मौजूद रहे।
कैंप का उद्घाटन करते हुए ब्लाक शिक्षा अधिकारी बलवीर खानपुरी।