मैडिकल कैंप में 50 मरीजों की शूगर जांच
बंगा | लायंसक्लब (महक) बंगा की ओर से महिंद्रा अस्पताल में सोमवार को फ्री शुगर जांच कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन डा. ओंकार सिंह महिंदर पाल सचदेवा ने संयुक्त रूप से किया। डा. ओंकार सिंह वैद बलदेव नैयर ने 50 लोगों की शुगर जांच की। शुगर के मरीजों को हर्बल चीजों के सेवन की सलाह दी गई, जबकि मरीजों को दवा मुफ्त दी गई। इस मौके पर राजेश कुमार मक्कड़, प्रोफेसर एचएम सिंह, राम कृष्ण खुराना, प्रिंसिपल जतिंदर मोहन, बचित्तर सिंह, पवन कुमार छिब्बा, बलिहार सिंह, डा. हरमेश तलवाड़, रणवीर कपूर, एडवोकेट विजय छाबड़ा मौजूद रहे।