पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठनात्मक ढांचे का गठन होगा : करीमपुरी

संगठनात्मक ढांचे का गठन होगा : करीमपुरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा | बसपाके नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी का गांव बुर्ज कंधारी में पूर्व सर्कल इंचार्ज हरबिलास बसरा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि पंजाब सहित देश के अन्य राज्यों में दलितों की हालत बदतर हैं। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के प्रयासों से शुरू दलित हित कार्यक्रम सम्प्रदायिक सोच के लोगों ने बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में बसपा को मजबूत करने के लिए नए संगठनात्मक ढांचे का गठन होगा, जिसके लिए गतिविधियां तेज की जाएंगी। नगर निगम नगर कौंसिलों के चुनावों में पार्टी का फैसला जालंधर बैठक में होगा। पार्टी से रूठे लोगों को फिर से मंच पर लाने के लिए मुलाकातें होंगी। इस मौके पर राजिंदर सिंह, हरजिंदर कौर, गुरलाल सैला, मदन लाल, प्यारे लाल मौजूद रहे।