पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को दी लायंस क्लब के कार्यों की जानकारी

बच्चों को दी लायंस क्लब के कार्यों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा | लायंसक्लब बंगा की ओर से बुधवार को गांव खटकड़कलां के सरकारी सीनियर सेकंेडरी स्कूल में लायंस क्विज सेमिनार करवाया गया। इसमें बच्चों को लायंस इंटरनेशनल के सेवा कार्य से जुड़े लोगों के बारे में बताया गया। सेमिनार का उदघाटन जतिंदर मोहन तथा स्कूल प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने संयुक्त रूप से किया। राजेश मक्कड़ ने स्कूल के बच्चों को लायंसइज्म के बारे में उन्होंने बताया कि संसार के 300 शहरों तक फैली क्लब की शाखाओं फैली हैं। उन्होंने आपदा कार्यों, जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद, गैर मकान लोगों की मदद, लड़कियों की शादी जैसे कार्यों के अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की। सेमिनार में करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने बच्चों की ओर से क्लब का आभार जताया गया। इस मौके पर बलदेव नैयर, अशोक शर्मा, डा. हरमेश तलवाड़, रजनीश नैयर, हरभजन भाटिया, डा. ओंकार सिंह, विजय छाबड़ा, एचएम सिंह मौजूद रहे।