पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिक्शा अिभयान के खिलाफ मेनका से मिलेगी गौपुत्र सेना

रिक्शा अिभयान के खिलाफ मेनका से मिलेगी गौपुत्र सेना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा | गौसेवाके लिए आप पार्टी की तरफ से चलाए गए रिक्शा के खिलाफ संघर्ष कर रहे गौपुत्र सेना के राष्ट्रीय महासचिव पृथ्वी राजपुरोहित 10 साथियों के साथ शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से मिलेंगे। यहां बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पृथ्वी राजपुरोहित ने कहा कि आप राजनीतिक संगठन है और गौ सेवा के नाम पर पार्टी का प्रचार करना गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस एसडीएम से मुलाकात करके शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी इस काम के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और रिक्शा पुलिस के हवाले करे। उन्होंने मलेरकोटला में गौवंश हत्याकांड में राज्य की बादल सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम उठाए जाने पर सरकार की निंदा भी की।