पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्य सभा ने किया साहित्यकारों का सम्मान

साहित्य सभा ने किया साहित्यकारों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयसिख नेशनल कालेज में हुए कार्यक्रम के दौरान पंजाबी साहित्य सभा खटकडक़लां एवं उजागर सिंह मान (फिजी वाले) की ओर से डीपीआई सुरिंदर सिंह खालसा, पूर्व डीएमओ सतबीर सिंह बैंस, लेखक विजय भट्टी और अवतार सिंह संधू को सम्मानित किया गया।

साहित्य सभा के जनरल सेक्रेटरी हरबंस सिंह बीका ने बताया कि कार्यक्रम में लेखक सुरजीत सिंह, प्रो. जेबी सेखों एडवोकेट जेडी जैन संयुक्त रूप से मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रो. जेबी सेखों, राम शरण जोशीला, मोहन बीका, एडवोकेट जेडी जैन ने बाल साहित्य और विजय भट्टी के काव्य संग्रह पर चर्चा की। मौके पर हरबंस बीका, राम शरण जोशीला, संधू वरियाणवी, विजय भट्टी, नरिंदर हुसैन माही ने कविताएंं भी प्रस्तुत कीं। प्रिंसिपल डा. धर्मजीत सिंह ने सभी काे सम्मानित किया। इस मौके पर प्रहलाद सिंह, महेंद्र सिंह रंधावा, सुच्चा सिंह, डा. रमेश बाली, परमिंदर कौर, गुरिंदर सिंह, राणा रणवीर आैर अन्य उपस्थित थे।

बंगा के एसएन कालेज में साहित्यकार डीपीआई सुरिंदर सिंह खालसा, पूर्व डीएमओ सतबीर सिंह बैंस, लेखक विजय भट्टी और अवतार सिंह संधू को सम्मानित करते पंजाबी साहित्य सभा खटकडक़लां के पदाधिकारी। -भास्कर