स्कूल के लिए ग्रांट दी
बंगा | गांवजगतपुर में एनआरआई संतोख सिंह ने बाबा राम चंद स्पोटर्स क्लब सरकारी प्राइमरी स्कूल को 50-50 हजार रुपए की राशि प्रदान की है। क्लब के प्रधान रणजीत सिंह सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि एनआरआई संतोख ने क्लब को समाज भलाई कार्यों के लिए और स्कूल की दीवार बनाने के लिए राशि प्रदान की है। बख्तावर सिंह, अवतार तारा, गुरविंदर सिंह उपस्थित थे।
इसी तरह गुणाचौर ग्राम में लाभार्थियों को पेंशन दी गई। सरपंच अजीत राम ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से गांव के 26 आश्रित, 26 अंगहीन, 79 विधवा और 149 बुजुर्गों को कुल 1 लाख 43 हजार 500 रुपए की राशि वितरित की गई है। इस मौके पर मदन लाल, गुलजारी लाल, सुदेश कुमारी, संतोष कुमारी, नसीब चंद, नरंजन दास और अन्य उपस्थित थे।