पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंढाली में तीन दिवसीय मेला शुरू

मंढाली में तीन दिवसीय मेला शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा | गांवमंढाली स्थित रोजा शरीफ दरगाह में साईं उमरे शाह कादरी की रहनुमाई में सालाना मेले का आयोजन करवाया गया, जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध गायकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महिंदर सिंह केपी एवं जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन डा. एसके सुक्खी ने भी हाजरी लगाई। इस मेले में पंजाबी गायक नूरां सिस्टर्स के अलावा जेजी बैंस ने भी हाजरी लगाई। इसके साथ ही देबी मकसूस पुरी, लखविंदर वडाली, अली ब्रदर्स, रानी अरमान, माशा अली, रणजीत राणा, जमला रसीला, सोनू मस्तुआनियां, कमल कटाणियां, सोखी खोकेवालियां, सुखवंत सुक्खी, महेश चौहान, राजन गिल आदि सहित करीब चार दर्जन गायकों ने अपनी हाजिरी दरबार में लगाई। गायकों ने तेरे टिल्ले तों दिहदी सूरत हीर दी गाया।