पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु रविदास जी के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

गुरु रविदास जी के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवभरोमजारामें श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 108 संत कुलवंत राम, 108 संत लक्ष्मण दास, 108 संत मेला राम की अध्यक्षता में नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की, जबकि श्री गुरु गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप सुंदर पालकी में सुशोभित किया गया। इस मौके पर मार्किट कमेटी बंगा के चेयरमैन बुध सिंह ब्लाकीपुर विशेषतौर पर शामिल हुए और उन्होंने संगत को गुरु पर्व की बधाई दी।

नगर कीर्तन गांव से शुरू होकर गांव सरहाला राणूआं, तलवंडी जट्टां, चक्क गुरु, चक्क रामू आदि गांवों की परिक्रमा करता हुआ वापस गांव में आकर संपन्न हुआ। जगह-जगह संगत की ओर से स्वागती गेट बनाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया, जबकि विभिन्न पड़ावों पर लंगर भी लगाए गए। इस मौके पर ज्ञान चंद, बलवंत राय, गुरमेल राम, केके पाल, अश्विनी कुमार, सुरिंदर कुमार, मास्टर राम लुभाया, मास्टर हरभज, साईं पपल शाह, भूपिंदर भिंदा सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

गांव भरोमजारा में नगर कीर्तन की अगुवाई करते हुए पांच प्यारे।

नगर कीर्तन में शामिल संत-महापुरुष गणमान्य व्यक्ति।