- Hindi News
- बहुत जन्म बिछुड़े थे माधो ऐह जन्म तुम्हारे लेखे .. ..
बहुत जन्म बिछुड़े थे माधो ऐह जन्म तुम्हारे लेखे .. ..
गांवदुसांझखुर्द में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन सजाया गया। पांच प्यारों की अगुवाई में सजाए गए नगर कीर्तन में बैंड बाजों, कीर्तनी जत्थों ने गुरु रविदास जी की बाणी के शब्दों बहुत जन्म बिछड़ै थे माधो ऐह जन्म तुम्हारे लेखे .. .., कहि रविदास आस लग जीवो .. .., दर्शन देख जीवां गुर तेरा .. .. का उच्चारण करके संगत को निहाल कर दिया। नगर कीर्तन गांव चौनगरा, भरोमजारा, भुखड़ी आदि से होता हुआ वापस गांव दुसांझ खुर्द में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी में आकर संपन्न हुआ। विभिन्न गांवों की परिक्रमा के दौरान संगत की ओर से अटूट लंगर लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। सरपंच सुरिंदर सिंह, सोढ़ी राम, हरविंदर कुमार, तरसेम लाल, राम लाल भाटिया, बलजीत सिंह, सुरिंदर कुमार चड्ढा, ज्ञानी पाल सिंह, गुरमेल कुमार, विशंभर लाल, अवतार सिंह, रछपाल सिंह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही। उधर, गांव कलेरां में भी श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन सजाया गया। इस मौके पर सतविंदर, विजय कुमार, दारा सिंह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।