28 तक आधार कार्ड जमा करवाए जाएं
घरेलूगैसखपतकार समय पर सबसिडी प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड अन्य जरुरी दस्तावेज गैस एंजेसीयो के पास 28 फरवरी तक जमा करवाए जाएं। एंजेसी नडाला के प्रबंधक गुरमीत सिंह, नडाला गैस एंजेसी के प्रबंधक गुरचरन सिंह और बांके अरोडा ने कहा कि ग्राहक के पास जितना समय इसका प्रबंध नही होता उतना समय तक गैस एंजेसी द्वारा 17 अंको के कोड वाली वाला ग्राहक पहचान पत्र बैंक को देने उपरांत बनती सबसिडी बैंक खाते में जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक लोगो को 438 रुपए वाला सिलंडर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आधार कार्ड का प्रबंध होने तक 1 अप्रैल से 2 महीने के लिए समय रखा गया है। इस समय दौरान सिलंडरो पर बोनस मिलेगा परंतु आधार कार्ड जमा करवाना जरुरी होगा। लोग अपने आधार कार्ड खपतकार कापी की फोटो कापी बैंक के पास जमा करवाए और गैस लेने के लिए कोई मुश्किल नही होगी।