डैरिक स्कूल में मनाया गया रैड डे
मुकंदपुरमार्गपर स्थित डैरिक इंटरनैशनल स्कूल में प्री नर्सरी से ग्रेड तीन के बच्चों के साथ रैड डे मनाया गया। स्कूल प्रधान पदमेश कुमारी ने बताया कि प्रिंसिपल शशि वर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने कोरियोग्राफी, डांस स्किट पेश करके सभी की वाहवाही लूटी। इस मौके पर बच्चों ने लाल रंग की ड्रैस पहनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों को रैड कलर के व्यंजनों को भी खिलाया गया।
टीचर्स ने कहा कि ऐसे त्यौहार मनाने से बच्चों को इस बारे में भरपूर जानकारी मिलती है और बच्चे भी एंजाय करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में कांफिडैंस पैदा होता है और बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। इस मौके पर स्कूल कमेटी सचिव देवकी नंदन ने बच्चों की हौसला आफजाई की।