- Hindi News
- नई वार्डबंदी से बदलेंगे बंगा के राजनीतिक समीकरण
नई वार्डबंदी से बदलेंगे बंगा के राजनीतिक समीकरण
नगरकौंसिल चुनावों को लेकर जहां सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीं नेताओं ने भी अपनी पसंद के वार्ड ढूंढने शुरू कर दिए हैं। जानकारों का मानना है कि एक बार वार्डबंदी तय होने के बाद उसमें फेरबदल की भावनाएं अधिक नहीं होतीं। ऐसे में 10 सितंबर को वार्डबंदी बोर्ड की जालंधर में हुई बैठक में वार्डों का प्रस्तावित प्रारूप काफी अहम है। जिसमें बंगा के 15 वार्डों को कुछ इस प्रकार बांटा गया है :-
वार्डनंबर-1 एससी
नगरकौंसिल की पश्चिमी हद से उत्तरी हद के मिलने के स्थान से शुरू होकर नगर कौंसिल की उत्तर की हद के साथ-साथ चलते हुए हीओं रोड तक, फिर हीओं रोड के साथ-साथ चलते हुए सर्कुलर रोड तक, फिर सर्कुलर रोड के साथ चलते हुए फगवाड़ा रोड तक, फिर इसी रोड के साथ-साथ नगर कौंसिल की पश्चिमी हद तक तथा फिर पश्चिमी हद से नगर कौंसिल की उत्तरी हद तक, अर्थात् जहां से शुरू हुआ था।
वार्डनंबर -2 - जनरल
हीओंरोड नगर कौंसिल की उत्तरी हद के मिलने के स्थान से शुरू होकर उत्तरी हद के साथ-साथ चलते हुए कच्चा रास्ता कैनाल कालोनी तक। फिर कच्चे रास्ते के साथ चलते हुए सामने सर्कुलर रोड तक, फिर उक्त रास्ते के साथ चलते हुए गुरुद्वारा साहिब तक तथा फिर अशोक कंडा तक तथा इसी रास्ते पर चलते हुए सामने स्ट्रीट चबूतरा तक, फिर स्ट्रीट चबूतरा के साथ चलते हुए स्ट्रीट डोडियां तक, फिर स्ट्रीट मालवा तक, फिर उक्त स्ट्रीट के साथ चलते हुए न्यू बाजार तक, न्यू बाजार के साथ चलते हुए स्ट्रीट फौजा राम तक, फिर घाटी बाजार तक, घाटी बाजार के साथ चलते हुए फगवाड़ा रोड तक, फगवाड़ा रोड से सर्कुलर रोड तक, सर्कुलर रोड से चलते हुए हीओं रोड तक तथा हीओं रोड से नगर कौंसिल की उत्तरी हद तक, अर्थात् जहां से शुरू किया था।
वार्डनंबर - 3 - जनरल
अशोककंडा स्ट्रीट स्ट्रीट गुरुद्वारा साहिब के मिलने के स्थान से शुरू होकर गुरुद्वारा साहिब स्ट्रीट के साथ चलते हुए स्ट्रीट चंदन भान तक। फिर उक्त गली के साथ चलते हुए मोहल्ला बाबा गोला तक, बाबा गोला स्ट्रीट के साथ चलते हुए गोपाल कृष्ण तक, फिर पटवारखाना तक, पटवारखाना स्ट्रीट के साथ चलते हुए स्ट्रीट सूदन निवास वाली, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए संचाली को पार करके गली केवल कृष्ण तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए पुराना बाजार, पुराना बाजार के सामने गली सुरजीत जैन तक, फिर न्यू बाजार तक, न्यू बाजार से गली