बाढ़ पीड़तों के लिए डीसी को सौंपी राशि
एकनूर स्व: सेवी समाजसेवी संस्था (रजि.) पठलावा की ओर से जम्मू कश्मीर में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपने फंड से 61 हजार रुपए की राशि भेजी गई है। संस्था के चेयरमैन तरलोचन सिंह वारिया की अगुवाई में यह राशि डिप्टी कमिश्नर आनंदिता मित्रा को सौंपी गई। संस्था के प्रधान बलवीर सिंह धार्मिक विंग के मुखी जत्थेदार स्वर्णजीत सिंह पठलावा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आई कुदरती आफत से जो जानी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती, लेकिन माली नुकसान के एवज में लोगों की सहायता जारी रहेगी। उधर, डिप्टी कमिश्नर आनंदिता मित्रा ने समाजसेवी संस्था के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर मास्टर तरलोचन सिंह, बलवंत सिंह, अमरजीत सिंह सूरापुर, डा. कुलदीप राज, जोगिंदर सिंह, बलवीर सिंह, गुरमुख सिंह भौरा, हरप्रीत सिंह पठलावा मौजूद रहे।
डीसी आनंदिता मित्रा को राशि सौंपते हुए संस्था के पदाधिकारी सदस्य।