- Hindi News
- 15 वर्ष पहले बनी सड़क के पैचवर्क भी उखड़े, गड्ढे हुए और बड़े
15 वर्ष पहले बनी सड़क के पैचवर्क भी उखड़े, गड्ढे हुए और बड़े
मुकंदपुरमार्ग की सिटी पुलिस स्टेशन से रेलवे क्रासिंग तक की 800 मीटर सड़क पर 15 सालों से मात्र एक बार पैचवर्क हुआ। नगर कौंसिल की अनदेखी से सड़क पर पड़े गड्ढे प्रशासन के विकास के दावों की पोल खोल रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग को फिल्लौर-लुधियाना मार्ग भी कहा जाता है। बंगा से वाया मुकंदपुर लुधियाना जाने के लिए एकमात्र यही मार्ग है लेकिन बारिश अन्य कारणों के चलते यह सड़क टूट गई है।
इस सड़क पर गांधी नगर, महिंदर नगर, शहीद भगत सिंह नगर, बाग मिश्रा के लोग रोजाना बस स्टैंड, टैलीफोन एक्सचेंज, मंदिरों, सब्जी मंडी प्राइवेट अस्पतालों में दवाई अन्य कार्यों के सिलसिले में जाते हैं। बच्चे बुजुर्ग सड़क के टूटे होने के कारण गुजरते समय मुश्किलों का सामना करते हैं। इस सड़क पर प्राचीन शिव मंदिर, श्री नयना देवी मंदिर, शिव मंदिर (टाह) के अलावा पीडब्ल्यूडी उपमंडल कार्यालय, नगर कौंसिल के ईओ की रेजिडेंस, आईडीवीआई बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स, बंगा स्कूल आफ आईटी, कंप्यूटर सेंटर, दवाई की दुकानें, जिमखाना, सरदार रेस्टोरेंट, महाराजा ढाबा, दोआबा रिसोर्ट, आरजी सूर्य सिनेमा रेस्टोरेंट, पटवारी स्वीट शॉप, महिंद्रा अस्पताल, डा. बीका डेंटल केयर, राय अस्पताल, आकाश अस्पताल के अलावा करीब 200 दुकानें हैं जो खस्ताहाल सड़क के कारण परेशान हैं। क्षेत्र वासियों ओम प्रकाश, पलविंदर सिंह, रणवीर राणा, सतीश बाबा, चमन लाल अरोड़ा, चमन लाल महे, जगतार सिंह, डा. सुभाष धीर, डा. ओंकार सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का दोबारा निर्माण करवाया जाए, ताकि लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़े।
^रिकार्ड चेक करवाकर यह पता लगाया जाएगा कि सड़क नगर कौंसिल के अधिकार क्षेत्र में है या पीडब्ल्यूडी विभाग के पास। अगर सड़क पीडब्ल्यूडी से संबंधित हुई तो पत्र लिखकर लोगों को परेशानी बताई जाएगी। अवतारचंद, कार्यकारीअधिकारी नगर कौंसिल, बंगा।
नगर परिषद को कई बार लिखा
मुकंदपुरमार्ग पर कारोबारी चमन लाल घई ने कहा कि नगर कौंसिल सड़क का पुनर्निर्माण करवाए। गड्ढों के कारण हर रोज कोई कोई चोटिल हो जाता है। सिटी का पॉश क्षेत्र होने के कारण लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। नप को कई बार लिखित में भी बताया गया लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब सड़क की हालत फिर काफी खराब हो गई है। जनहित के लिए उपमंडल एसडीएम ध्यान देकर