पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमल डूमछेड़ी ने गौरव ऊना को हराकर जीती पटके की कुश्ती

कमल डूमछेड़ी ने गौरव ऊना को हराकर जीती पटके की कुश्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवझिंगड़ा में करवाए गए वार्षिक छिंज मेले में 150 पहलवानों ने शिरकत करके अपनी ताकत के जौहर दिखाए। पटके की कुश्ती कमल डूमछेड़ी गौरव ऊना के दरम्यान खेली गई, जिसमें कमल डूमछेड़ी विजयी रहा। विजेता उपविजेता पहलवानों प्लैटीना मोटरसाइकिल नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीर्थ माहल ने जग्गी लल्लियां को चित करके मुकाबला जीता। मेले में बंगा के पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने पहलवानों का सम्मान किया। उन्होंने युवाओं को नशे का त्याग करके खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी बंगा के चेयरमैन बुध सिंह ब्लाकीपुर, सुरजीत सिंह झिंगड़, झलमण सिंह, परमजीत गरेवाल, प्रिंसिपल तरजीवन सिंह, गुरचेतन सिंह नागरा, बलविंदर माहल, बिशन झिंगड़, सुच्चा सिंह, बलिहार सिंह आदि मौजूद रहे।

गांव झिंगड़ा में पटके की कुश्ती शुरू करवाते हुए बंगा के पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल अन्य।