- Hindi News
- मार्केट कमेटी की दूसरी टर्म के लिए कार्यक्रम आज
मार्केट कमेटी की दूसरी टर्म के लिए कार्यक्रम आज
बंगा | मार्केटकमेटी बंगा के चेयरमैन बुध सिंह ब्लाकीपुर उप चेयरमैन संजीव जैन मंगलवार दोपहर 3 बजे कार्यालय में दूसरी टर्म के लिए जिम्मेवारी संभालेंगे। कार्यक्रम में सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा माल मंत्री पंजाब विक्रम सिंह मजीठिया विशेष मेहमान होंगे। पूर्व विधायक चौधरी मोहन सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने बताया कि पदभार संभालने के बाद पब्लिक के साथ पार्टी का एक संदेश कार्यक्रम अनमोल पैलेस में किया जाएगा। इस मौके पर प्रितपाल बजाज, बुध सिंह ब्लाकीपुर, हिम्मत तेजपाल, डा. नरेश रावल मौजूद रहे।