पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौंसिल चुनाव को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दी गई ट्रेनिंग

कौंसिल चुनाव को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दी गई ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिलबंगा के चुनाव को लेकर एसडीएम अरविंद कुमार ने बाबा गोला कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीएलओ और सुपरवाइजर स्टाफ के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।

एसडीएम बंगा कम प्रशासक नप के बीएलओ स्टाफ को वोट ड्राफ्ट सूची के एतराज दावों को लेकर फार्म नंबर 7, फार्म 4, नंबर 8 एतराज तथा फार्म नंबर 9 में संशोधन तथा 10 फार्म नंबर में बीएलओ और सुपरवाइजर सिग्नेचर और 11 नंबर फार्म में रिपोर्टिंग, 12 नंबर में एसडीएम कार्यालय को रिपोर्ट करने की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि रोजाना मिल रहे एतराजों तथा दावों की सूची रोजाना तैयार की जाए और फार्म कंपलीट करके सूची बनाई जाए।

बंगा के 13 वार्डों की फाइल अलग-अलग बनाई जाए। उन्होंने कहा कि फार्म नंबर 10, 11, 12, 13, 14, 15, 15-ए कंपलीट करके दफ्तरी रिपोर्ट के साथ एसडीएम कार्यालय में 26 दिसंबर तक जमा होने चाहिए। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में नगर कौंसिल के ईओ अवतार चंद, सुपरवाइजर रणजीत सिंह खटड़ा, बीडीपीओ सुपरवाइजर, वार्ड नंबर 1 से 5 दिनांक 18-12-14 तक एसडीएम आफिस सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट करेंगे। इसी तरह गुरदयाल सिंह बीपीईओ सुपरवाइजर वार्ड नंबर 6 से 10 तक तिथि 18 दिसंबर को बाद दोपहर 3 बजे तक रिपोर्ट करेंगे। हरभजन सिंह मैनेजर मार्कफैड सुपरवाइजर वार्ड नंबर 11 से 15 तिथि 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे रिपोर्ट करने को आदेश दिए गए हैं। बैठक में सभी बीएलओ को सही कार्य करने तथा बिना भय के लोगों की बात सुनने एतराज इकट्ठे करके सूचना पट बनाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर विजय कुमार, केशव घई, वरिंदर कुमार, मधू, राज कुमार, अविनाश सिंह, अंजू बाला, सरोज बाला, गोपाल राम, कंजन बाला, आशा रानी, सचिन बेदी, कुलभूषण और अन्य उपस्थित थे।

बंगा के नगर कौंसिल कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद एसडीएम अरविंद कुमार और अन्य। -भास्कर