पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकंदपुर का किया जाएगा विकास : डा. सुक्खी

मुकंदपुर का किया जाएगा विकास : डा. सुक्खी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकंदपुर| विधानसभाक्षेत्र बंगा में नशे तथा रिश्वतखोरी के बोलबाले को पूरी तरह बंद किया जाएगा और इसे एक बढिय़ा और भ्रष्टाचार रहित क्षेत्र बनाया जाएगा। यह बात बंगा विधानसभा के इंचार्ज और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन डा. सुखविंदर सुक्खी ने कस्बा मुकंदपुर के पंचायत घर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुकंदपुर की गलियों तथा नालियों के लिए दो लाख और दशहरा मैदान के स्टेडियम की सीढिय़ों के लिए 1 लाख रुपए की ग्रांट जल्द ही प्रदान की जाएगी। डा. सुक्खी का सम्मान करते हुए सरपंच पुशपिंदर कौर तथा अमरजीत बजाज पंच ने कहा कि पिछले चार वर्षों से साफ-सुथरे पीने वाले पानी की टंकी का मामला लटकता रहा है, जिस पर डा. सुक्खी ने इस मामले का हल भी जल्द करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुखदीप सिंह शुकार, प्रितपाल बजाज, अनूप सिंह काका, मलकीत सिंह, अनीता गौतम, अमर सिंह, कुलदीप कटारिया, कश्मीर कौर, राहुल मौजूद रहे।