पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएन कॉलेज जगत सिंह प्लाही क्लब ने फाइनल में बनाई जगह

एसएन कॉलेज जगत सिंह प्लाही क्लब ने फाइनल में बनाई जगह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएनकालेज चरण कंवल बंगा के खेल मैदान में चल रहे शहीद भगत सिंह फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को एसएन कालेज जगत सिंह प्लाही फुटबाल क्लब फगवाड़ा की टीमें सैमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंच गईं। शहीद भगत सिंह फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से करवाए जा रहे टूर्नामेंट में बाबा जसदीप सिंह मंगा, इंजीनियर हरमेश विरदी चेयरमैन ब्लॉक समिति बंगा, प्रिंसिपल हरबंस सिंह बिलड़ों चीफ गेस्ट रहे।

पहला मैच सुबह साढ़े 10 बजे एसएन कालेज दलवीर फुटबाल अकादमी पटियाला के बीच खेला गया। दोनों टीमें पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ के 47वें मिनट में एसएन कालेज के खिलाड़ी तेजिंदर सिंह जिंदा ने गोल करके दलवीर फुटबाल अकादमी पर बढ़त दिला दी। मैच के अंत में पटियाला की टीम गोल करने में नाकाम रही। इस कारण एसएन कालेज की टीम ने 1-0 के गोल अंतर से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच जगत सिंह प्लाही फुटबाल क्लब फगवाड़ा तथा यूनाइटेड फुटबाल क्लब माहिलपुर की टीमों के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में यूनाइटेड फुटबाल क्लब माहिलपुर की टीम के जसप्रीत ने 47वें तथा 50वें मिनट में दो गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। इसी टीम के खिलाड़ी रिंकू ने 52वें मिनट में एक और गोल करके टीम को 3-0 की बढ़त पर खड़ा कर दिया। उधर, जगत सिंह प्लाही की टीम के मनप्रीत ने 56वें, 60वें 70वें मिनट में लगातार तीन गोल करके मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल के 88वें मिनट में जगत सिंह प्लाही टीम के खिलाड़ी कुलविंदर ने गोल करके टीम को 4-3 के गोल अंतर से जीत दिला दी। मैच जीतने के बाद जगत सिंह प्लाही क्लब फगवाड़ा की टीम फाइनल में पहुंच गई। इस मौके पर कोच अमनदीप, प्रिंसिपल हरजीत सिंह, धर्मजीत सिंह, परमजीत काहमा, नरिंदर सिंह रंधावा आदि मौजूद रहे।

फाइनलमुकाबला आज

टूर्नामेंटकमेटी के प्रबंधकीय सचिव परमजीत काहमा ने बताया कि बुधवार को शहीद भगत सिंह फुटबाल मुकाबले का फाइनल खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला एसएन कालेज जगत सिंह प्लाही फुटबाल क्लब के बीच खेला जाएगा। फइनल में पहुंचीं दोनों टीमों ने 50 हजार की नकद इनामी राशि पर दावेदारी पक्की कर ली है। फाइनल जीतने वाले टीम को 75 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए की राशि मिलेगी।

मैच शुरू होने से पहले गणमान