पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगत सिंह पलाही क्लब फगवाड़ा ने जीती फुटबाल ट्रॉफी

जगत सिंह पलाही क्लब फगवाड़ा ने जीती फुटबाल ट्रॉफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएनकालेज बंगा के खेल मैदान में बुधवार को हुए राज्य स्तरीय शहीद भगत सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जगत सिंह पलाही फुटबाल क्लब फगवाड़ा ने जीतकर शहीद भगत सिंह ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को 75 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।

उपविजेता एसएन कालेज बंगा की टीम को 50 हजार रुपए नकद पुरस्कार मिला। शहीद भगत सिंह फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह माहल ने बताया कि फाइनल मुकाबला एसएन कालेज बंगा तथा जगत सिंह पलाही फुटबाल क्लब फगवाड़ा की टीमों के दरम्यान खेला गया। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुए मुकाबले के दौरान समाज सेवक हरदेव सिंह काहमा मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। फाइनल मैच में पहले हाफ के दौरान कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में जगत सिंह पलाही फुटबाल क्लब के खिलाड़ी रिंकू की तरफ से जसप्रीत के सहयोग से एसएन कालेज की टीम के खिलाफ एक गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई गई। मैच के अंत में एसएन कालेज की टीम कोई भी गोल करने में असफल रही, जिससे जगत सिंह पलाही क्लब फगवाड़ा की टीम 1-0 से विजेता बनी।

बेस्ट प्लेयर का खिताब जसप्रीत सिंह के नाम

शहीदभगत सिंह फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से टूर्नामेंट की समाप्ति पर दलवीर फुटबाल अकादमी पटियाला की टीम को बैस्ट प्ले आफ टीम की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। बैस्ट प्लेयर की ट्राफी टिंकू फगवाड़ा को दी गई। बैस्ट डिफेंडर की ट्राफी गुरप्रीत बंगा तथा बैस्ट गोल कीपर का खिताब सुखदेव सिंह दुसांझ को दिया गया। अंडर 17 आयु वर्ग में बेस्ट प्लेयर जसप्रीत सिंह खालसा को दिया गया। फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी के कार्यकारी प्रधान नरिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए अनुदान देने वाले तथा सहयोगी रहे 25 लोगों को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में कोच जीएस गिल, सतवंत सिंह बैंस, बलवीर सिंह, परमजीत, हरजीत सिंह, हरदेव सिंह, सुखजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, हरबंस सिंह शामिल रहे।

बंगा के एसएन कालेज के मैदान में फाइनल मैच खेलते खिलाड़ी। -भास्कर

विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते कमेटी के पदाधिकारी और अन्य।

खेलकूद