पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेतों में लगे दो ट्रांसफार्मर चोरी

खेतों में लगे दो ट्रांसफार्मर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवजंडेआला-कटारियां की हद में पड़ते खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को मंगलवार रात चोर उठा ले गए। गांव कटारियां के पूरन सिंह ने बताया कि गांव जंडेआला की हद में लगते उसके खेतों में लगा 10केवी का ट्रांसफार्मर चोरों ने रात के समय चुरा लिया, जिस कारण उसका 62 हजार रुपए का नुकसान हो गया। इस चोरी का पता उसे तब चला जब वह बुधवार की सुबह खेतों में आया।

उधर, गांव कलेरां के रहने वाले मोहन सिंह ने बताया कि उसकी जमीन गांव जंडेआला तथा कटारियां की हद में पड़ती है। जब वह बुधवार को सुबह के समय खेतों में आता तो यह देखकर हैरान रह गया कि खेतों में लगा ट्रांसफार्मर गायब है। उक्त किसानों ने घटना के संबंध में थाना सदर बंगा पुलिस को सूचित कर दिया है। पीडि़त किसानों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के शरारती तत्वों पर शिकंजा कसकर उन पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसान नुकसान से बच सकें।

ट्रांसफार्मर चोरी के बारे में जानकारी देते किसान मोहन सिंह और अन्य।