पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैंनू बाबा तार, दे सारी दुनिया तारी...पर नाचे श्रद्धालु

मैंनू बाबा तार, दे सारी दुनिया तारी...पर नाचे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहल्लाखोसला में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए बाबा बालक नाथ जी मां भगवती की चौकी का आयोजन किया गया। चौंकी की पूजा अजय कुमार वशिष्ट तथा उनकी प|ी अनुराधा वशिष्ट ने संपन्न करवाई। इसके बाद कुक्कू बाबा बंगा वालों ने चौंकी की शुरूआत की। कुक्कू बाबा ने देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ..., बाबे दी किरपा हो गई गलियों दी चुगदा खाक सी..., मैंनू बाबा तार दे सारी दुनिया तारी..., लोकां दे सहारे बड़े होणगे मेरां ता सहारा बाबा तूं... सहित कई भजनों से बाबा जी की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर बाबा बालक नाथ जी की झांकियां भी बनाई गईं। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के प्रधान धर्मपाल बंगड़, अश्विनी भार्गव, माता भुवनेश्वरी मंदिर के प्रधान टेक बहादुर भार्गव, सुभाष अरोड़ा, मनी आहूजा, संत आहूजा, डा. सुनील सभ्रवाल, डा. रमेश चोपड़ा, राजीव कुमार, मंगत राय चोपड़ा उपस्थित थे।

राहों में करवाए गए धार्मिक कार्यक्रम में बाबा जी का गुणगान करते हुए कुक्कू बाबा। कार्यक्रम में मौजूद संगत।