- Hindi News
- मनरेगा खत्म करके पूंजीवाद को बढ़ावा दे रहे मोदी : भानू
मनरेगा खत्म करके पूंजीवाद को बढ़ावा दे रहे मोदी : भानू
त्रिपुराराज्य के वित्त मंत्री कामरेड भानू शाह ने कहा कि मोदी सरकर मनरेगा के खिलाफ है। विकास के नाम पर मनरेगा स्कीम को खत्म कर पूंजीवाद को बल देने का प्रयास किया जा रहा है। वह शुक्रवार को गांव खानखाना में आल इंडिया खेत मजूदर यूनियन की पंजाब इकाई की 60वीं वर्षगांठ तथा स्टेट के 29वें अधिवेशन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके सिर्फ हिंदुवाद को बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। इस मौके पर कामरेड सुनीत चोपड़ा, कामरेड भूप चंद चानो, राम सिंह नूरपुरी, गुरमेश सिंह, वासदेव जमशेर, कुलदीप झिंगड़, लाल सिंह धनोला, अमरजीत, चरणजीत सिंह विरदी, सुरिंदर खीवा, बलवीर जाडला, प्रकाश कलेर आदि मौजूद थे।
सोवीनार रिलीज किया
एआईडब्ल्यूयूके कार्यकारी अध्यक्ष राम सिंह नूरपुरी, त्रिपुरा के वित्त मंत्री कामरेड भानू शाह, स्टेट सीपीआई सचिव कामरेड चरण सिंह विरदी, सुनीत चोपड़ा ने यूनियन के 60वें स्थापना दिवस पर सोवीनार रिलीज किया। राम सिंह नूरपुरी ने बताया कि 60 साल पहले दिसंबर 1954 में गांव खानखाना में संगठन की स्थापना की गई थी। संगठन कामरेड दर्शन सिंह, पंडित बख्शी राम, धनपत नाहर के मार्ग पर चलते हुए चूल्हा टैक्स, चौकीदार टैक्स को खत्म करवाने के बाद दलित गरीबों के सामाजिक जीवन के लिए संघर्ष जारी रखे हुए हैं।
गांव खानखाना में स्थापना दिवस कार्यक्रम में त्रिपुरा के वित्त मंत्री भानू शाह।