- Hindi News
- शिक्षा मंत्री से की वेतन जारी करने की मांग
शिक्षा मंत्री से की वेतन जारी करने की मांग
बंगा |सरकारी स्कूल्जइनक्लूसिव एजुकेशन वालंटीयर यूनियन के ब्लॉक प्रधान अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने 8 महीने से समूह वालंटीयरों को वेतन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें सुविधाएं तो नहीं दीं बल्कि उनका वेतन रोक कर उनके पारिवारिक सदस्यों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने डीईओ, प्रदेश के शिक्षा मंत्री से वेतन जारी किए जाने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ मोनिका, गुरिंदर, हरविंदर, गुरप्रीत सिंह मौजूद थे।