बसंत पंचमी पर लगाया लंगर
काठगढ़ में रंग-बिरंगे पतंगों के साथ बच्चे। -भास्कर
काठगढ़|कस्बा काठगढ़ आैर आसपास के गांवों में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार को सुबह से ही बच्चों नौजवानों ने घरों की छतों पर डीजे लगाकर पतंगबाजी का खूब लुत्फ उठाया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया लोग छतों पर इकट्ठे होना शुरू हो गए। इस मौके पर पतंगबाजी मुकाबले भी करवाए गए, जबकि कई जगहों पर मिठाई बांटकर इस त्योहार को सांझा किया गया। इस पर्व पर महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रहीं। उन्होंने घरों के कामकाज पूरे करके वे भी अपने बच्चों बड़ों के साथ पतंग उड़ाई। इस पर्व पर घरों में पीले रंग के चावल कड़ाह प्रसाद भी बनाया गया।
बंगा। स्थानीय वार्ड नंबर-2 में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बसंत पंचमी पर्व के मौके पर सेवादारों ने कुलचे-चनों का लंगर लगाकर सेवा की। इस मौके पर पार्षद हिम्मत कुमार तेजपाल, पार्षद नीलम भनोट, छाया तेजपाल, कमल भनोट, कांता रानी, गुरदेव कौर, शांता रानी, शीला देवी, शैली शर्मा, दविंदर कुमार मौजूद रहे।