विद्यार्थियों को दीं वर्दियां
बंगा। गांव तलवंडी फत्तू के सरकारी प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को समाज सेवक नरेश कुमार तथा पुनीत कुमार ने वर्दियां वितरित कीं। नरेश कुमार और पुनीत कुमार ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा खेलों में भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेने की प्रेरणा दी। हैड टीचर सुदेश ठाकुर ने इस सहायता के लिए समाज सेवकों का आभार जताया। इस मौके पर हरजीत कौर, बूटा सिंह, जसकमल सिंह, हरनेक सिंह मौजूद रहे।