पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में मां की मौत, बेटा जख्मी

हादसे में मां की मौत, बेटा जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा-फगवाड़ामुख्यमार्ग पर रविवार को हुए सडक़ हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गंाव संधवा निवासी हीरा लाल अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 32 एम 6997 पर अपनी मां गुरदेव कौर (50) के साथ फगवाड़ा से बंगा की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी टक्कर रास्ते में साइड पर खड़े ट्रक नंबर पीबी 12-2676 के साथ हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल के पीछे बैठीं गुरदेव कौर हीरा लाल घायल हो गए। दोनों घायलों को ढाहां के गुरु नानक मिशन अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर गुरदेव कौर की मौत हो गई, जबकि हीरा लाल की हालत ठीक है। जानकारी देते हुए थाना बहराम के एएसआई बलबेग सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।