पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगा के वार्डों की रोटेशन में बदलाव से बिगड़ेंगे कुछ नेताओं के समीकरण

बंगा के वार्डों की रोटेशन में बदलाव से बिगड़ेंगे कुछ नेताओं के समीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार की ओर से पिछले सप्ताह बंगा के लिए फाइनल की गई वार्डबंदी में प्रस्तावित वार्डबंदी में कुछ बदलाव किए गए हैं। प्रस्तावित वार्डबंदी पर किए गए आठ एतराजों में से कुछ को मान लिया गया है। बड़ा बदलाव वार्डों की रोटेशन को लेकर है, जबकि वार्डों की हदों को लेकर मामूली बदलाव हुए हैं। फाइनल की गई वार्डबंदी की वोटों के संबंध में मंगलवार को लिस्टें भी तैयार कर ली जाएंगी। वार्डबंदी में अंतिम समय हुए बदलावों से कई नेताओं के समीकरण बिगड़ गए हैं।

इनवार्डों की रोटेशन बदली| प्रस्तावितवार्डबंदी के वार्ड नंबर 5 को अब 6, वार्ड 6 को सात नंबर, सात नंबर वार्ड अब 8 नंबर बनाया गया है, 11 को 9 नंबर, 10 को 11 नंबर, 12 को 13 नंबर, 13 नंबर को 12 नंबर तथा 9 को 5 नंबर का नाम दिया गया है।

आरक्षितवार्डों की स्थिति में यह आया बदलाव| बंगाकी फाइनल हुई वार्डबंदी में वार्ड नंबर 1, 4 13 महिलाओं के लिए रिजर्व हैं तथा 2, 3, 5, 6, 9 11 जनरल होंगे। वार्ड नंबर 12 बीसी रिजर्व होगा तथा वार्ड नंबर 7 10 एससी महिलाओं के लिए 8, 14 15 एससी रिजर्व होंगे। प्रस्तावित वार्डबंदी में पहले वार्ड नंबर एक एससी महिलाओं के लिए रिजर्व था। इसी तरह से फाइनल हुए प्रारूप से कई और वार्डों के समीकरण भी बदल गए हैं।

इनवार्डों पर पड़ा अधिक प्रभाव | बंगानगर कौंसिल की फाइनल हुई वार्डबंदी में वार्ड नंबर एक अब नीवीं चक्की से फगवाड़ा रोड, फगवाड़ा रोड से हप्पोवाल रोड, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के मैदान के साथ साथ चलते हुए बाबा गोला स्कूल, बाबा गोला पार्क से वापस नीवीं चक्की तक होगा। वार्ड नंबर एक को प्रस्तावित एससी महिला रिजर्व से महिला रिजर्व कर दिया गया है तथा इसमें हरबंस मान के घर से लेकर सर्कुलर रोड, बेदियां मोहल्ला आदि के इलाके शामिल किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर दो में गुरु अर्जुन देव नगर, खटकड़खुर्द मार्ग से वापिस हिओं चौक तथा वापिस अर्जुन नगर तक के हिस्से शामिल किए गए हैं। इसी तरह वार्ड नंबर तीन में मामूली बदलाव किए गए हैं। वार्ड में बड़ा कुआं क्षेत्र की एक गली को शामिल किया गया है। बाकी वार्ड पुराने वाला ही है। इसी तरह प्रस्तावित वार्ड बंदी के वार्ड नंबर 12 को 13 में बदला गया है तथा इसमें प्रस्तावित वार्ड नंबर 14 का थोड़ा सा हिस्सा डाला गया है।

म्युनिसिपल एक्ट के तहत सिर्फ रोटेशन बदलने से वार्ड की महिला पुरुष रिजर्वे