पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगा में सीटें तय लेकिन एडजस्टमेंट नहीं हुई

बंगा में सीटें तय लेकिन एडजस्टमेंट नहीं हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकालीदलऔर भाजपा के बीच बंगा नगर कौंसिल की 15 सीटों में से आठ पर भाजपा सात पर अकाली दल के लड़ने का फैसला हो गया है। कौन सी सीट पर कौन लड़ेगा, इसे लेकर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक रविवार को इस मामले को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच विचार विमर्श हुआ लेकिन बात किसी फैसले तक नहीं पहुंच पाई। अब इस मामले को लेकर सोमवार को एक बार फिर से दोनों पार्टियों के नेता मिलने वाले हैं।

बता दें कि बंगा नगर कौंसिल में पिछली बार कुल 13 वार्ड थे, जिनमें से भाजपा ने 7 और अकाली दल ने 6 वार्डों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। इस बार बंगा में वार्डों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है और पुराने फार्मूले के तहत दोनों ही पार्टियों में एक-एक वार्ड बढ़ा दिया गया है। भाजपा जहां आठ वार्डों पर लड़ने की तैयारी में जुटी हुई है, वहीं अकाली दल 7 वार्डों पर।

अकाली दल के हलका इंचार्ज डा. एसके सुक्खी ने बताया कि बंगा में दोनों पार्टियों में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। किस वार्ड से किस पार्टी का उम्मीदवार होगा, यह बात भी दोनों पार्टियों के नेता बैठकर तय कर लेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट देते समय उम्मीदवार के जीतने की क्षमता देखी जाएगी और ऐसा होता होगा तो एक-दो वार्डों में सिंबल भी बदला जा सकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज अकाली नेता बैठकर सीटें भी तय कर लेंगे।