पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव कटारियां में निकाला नगर कीर्तन

गांव कटारियां में निकाला नगर कीर्तन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकटारियांके गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी में गुरु जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में फूलों से सजाई गई पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को सुशोभित किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की।

गांव में विभिन्न जगहों की परिक्रमा करता हुआ नगर कीर्तन बाबा सौदागर सिंह के स्थान पर पहुंचा, जहां पर गांववासियों ने नगर कीर्तन में शामिल संगत का चाय-पकौड़ों का लंगर लगाकर स्वागत किया। इसके बाद नगर कीर्तन कई पड़ावों की परिक्रमा करता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में आकर संपन्न हुआ। इस दौरान कमेटी के प्रधान राम दास बंगा, संतोख सिंह राणा, सरपंच गुरचरण सिंह गुरु, वरिंदर सिंह, सोम लाल, हरपाल सिंह, मलकीत राम, गुरदेव राम, राम लाल बब्बली, कश्मीर चंद चोपड़ा, कुलदीप राम, राम सिंह शामिल थे।

नगर कीर्तन में शामिल संगत ने गुरुबाणी का गुणगान किया।

नगर कीर्तन में पालकी साहिब के समक्ष संगत ने नतमस्तक होकर माथा टेका।