चुनावी चौपाल केजरीवाल के नाम
बंगा | दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर चुनावी चौपल में शहरवासियों ने जमकर चर्चा की। पंजाब के नगर कौंसिल चुनाव का मुद्दा भी चर्चा में रहा। चौपाल पर भाजपा नेता डाॅ. राजन शर्मा ने म्युनिसिपल चुनाव में पार्टी को संभलकर चलने की बात कही। वहीं कांग्रेस के मनीष कुमार ने बंगा में कांग्रेस की फिर से कमेटी बनने के संकेत दिए। समाज सेवक बाबा दविंदर कौड़ा ने भी चुनाव के संबंध में चर्चा की।