विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी
बंगा | आस्ट्रेलियाभेजने के झांसा देकर 13 लाख की ठगी करने के आरोप में ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है। ट्रैवल एजेंट अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि बंगा के वाल्मीकि मोहल्ला के मुकेश कुमार पुत्र अशोक कुमार ने तीन महीने पहले एसएसपी को गांव चक्क कलाल के ट्रैवल एजेंट विजय जस्सी के खिलाफ शिकायत दी थी। मुकेश बताया कि उसके भाई भारत घई को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 2014 में विजय जस्सी को 13 लाख रुपए दिए थे। पैसे लेने के बावजूद उसके भाई को विदेश नहीं भेजा गया। छह महीने ट्रैवल एजेंट लारे लगाता रहा और पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। एसएचओ ने बताया आरोपी विजय जस्सी पर 406 420 की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।