- Hindi News
- पेटिंग प्रतियोगिता में स्टूडेंटस ने दिखाई शानदार प्रतिभा
पेटिंग प्रतियोगिता में स्टूडेंटस ने दिखाई शानदार प्रतिभा
बंगा | जीएनकालेज फार वीमैन चरन कंवल में फैशन डिजाइन विभाग की ओर से पेंटिंग ब्लाक हैडग्राफी प्रतियोगिता करवाई गई। जानकारी देते हुए विभाग की इंचार्ज रीना ने बताया कि प्रतियोगिता के ए-ग्रुप में अमनदीप कौर, हरमनप्रीत कौर, पवनजोत कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। बी ग्रुप में अमनदीप ने पहला, मीना ने दूसरा, मनजोत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लाक पेंटिंग में कमलजीत को पहला, सिमरन को दूसरा तथा हरमनजीत कौर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि स्टूडेंटस को इन प्रतियोगिताओं से प्रेरणा मिलती है कि वे पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भाग लें। इस तरह से उनका हर तरह से बौद्धिक विकास होता है।