- Hindi News
- बंगा में शिअद के सात प्रत्याशी आज भरेंगे पर्चा
बंगा में शिअद के सात प्रत्याशी आज भरेंगे पर्चा
बंगानगरकौंसिल चुनाव के लिए भाजपा के बाद सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने 7 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा वीरवार को कर दी है। पार्टी नेता सोहन लाल ढंडा और जगजीत सिंह सेठ लाली ने बताया कि बंगा हलके के इंचार्ज जिला प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डा. एसके सुक्खी ने उम्मीदवारों की लिस्ट बंगा प्रभारी ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहड़ को भेज दी है।
उम्मीदवार शुक्रवार को साढ़े 11 बजे पार्टी दफ्तर में नोमीनेशन के लिए इकट्ठा हो जाएंगे। तय उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 1 से जसवीर कौर प|ी रमन कुमार मसंदा पट्टी चुनाव लड़ेंगी। वार्ड नंबर 5 से अमरीक सिंह सोनी, वार्ड 6 से जसविंदर सिंह मान, वार्ड 7 से परमिंदर कौर प|ी डा. सतपाल, 8 से जीत सिंह भाटिया, 12 से बहादुर सिंह भोगल और वार्ड नंबर 15 से दीपक कुमार चुनाव मैदान में हैं।
तेजपालवार्ड 3 से भाजपा के प्रत्याशी
वार्डनंबर 3 से हिम्मत तेजपाल भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर दावा कर रहे इंद्रजीत सिंह मान को पार्टी ने मना लिया है। डा. सुक्खी ने बताया कि इंद्रजीत सिंह मान ने पार्टी के फैसले को सर्वप्रिय कहा है। उधर, इंद्रजीत सिंह मान ने कहा कि पार्टी का फैसला उन्हें कबूल है वह हिम्मत तेजपाल के लिए वोट मांगेंगे।
जीएन कालेज में स्ट्रांग रूम
बंगाके 15 वार्डों के लिए 25 फरवरी को मतदान होगा, इसलिए बंगा के जीएन कालेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। एसडीएम सुखप्रीत सिंह ने बताया कि 15 ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं, इस पर पुलिस का दस्ता पहरा दे रहा है।
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का फैसला आज
आमआदमी पार्टी (आप) से संबंधित 15 वार्डों के उम्मीदवार आम आदमी विकास मंच बंगा से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के शिव कौड़ा ने बताया कि 10 वार्डों पर नाम तय हो चुके हैं। पांच वार्डों पर फैसला लटका हुआ है। उम्मीदवार कल सुबह सीधा नोमीनेशन करेंगे। उधर, कांग्रेस के विधायक तरलोचन सिंह सूंढ़ ने कहा कि नाम फाइनल हैं, सिर्फ एक-दो जगहों पर विचार चल रहा है। पार्टी के लोग कल नोमीनेशन करेंगे। उधर, बसपा के बंगा प्रधान दविंदर सिंह चक्क ने बताया कि पार्टी बंगा में 7 सीटों पर लड़ेगी। उम्मीदवारों में तीन के नाम तय हुए हैं, अभी चार पर विचार चल रहा है।