पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन सीटू ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन सीटू ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | आनंदपुर साहिब

आंगनबाड़ीमुलािजम यूनियन पंजाब सीटू ब्लाक आनंदपुर सािहब जिला रोपड़ की ब्लाक प्रधान दलवीर कौर के नेतृत्व में सीडीपीओ दफ्तर के समक्ष एकत्र होकर आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने रोष प्रदर्शन किया इस दौरान पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया।

गुरदीप कौर सीटियर उपाध्यक्ष पंजाब ने कहा कि 21 नवंबर 2014 को पूरे देश में से 50000 से भी अधिक आंगनबाड़ी वर्करों और हैलपरों ने यंत्रमंत्र में रैली की गई थी। उस समय विभागीय मंत्री मेनका गांधी के दफ्तर के बीच में से और प्रधानमंत्री के दफ्तर के बीच वाले अधिकारी ने बातचीत करते हुए विश्वास दिलाया था कि दिसंबर के पहले सप्ताह नियन के साथ बातचीत की जाएगी। परंतु दो महीने बीत जाने पर भी यूनियन को बातचीत के लिए अभी समय नहीं दिया गया। 17 जून को विभागीय मंत्री मेनका गांधी के साथ हुई मीटिंग के दौरान भरोसा दिया गया था कि मुझे एक महीने का समय िदया जाए। परंतु िफर भी मांगों को पूरा नहीं किया है। इस दौरान नायब तहसीदार दिलबाग सिंह को मांगपत्र भी दिया गया। इस मौके पर राज रानी, कविता, दर्शन देवी, हरप्रीत कौर, राम कुमारी, सुरजीत सिंह ढेर, र| कौर, शिंदो, कुलदीप कौर, कुलदीप सिंह बंगा सिटी कांग्रेस प्रधान, करनैल सिंह रक्कड़, जसविंदर िसंह ने संबोधित किया।

शिक्षामंत्री डॉ.चीमा 14 को स्कूल की इमारत का उद्घाटन करेंगे: प्रो.मनजीत िसंह

माईटीखालसा इंटरनैशनल स्कूल की ईमारत का उदघाटन िशक्षा मंत्री डॉ.दलजीत सिंह चीमा शिक्षा मंत्री पंजाब 14 फरवरी को गुरमति सागर ट्रस्ट मंे करेंगे। पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त सािहब तथा स्कूल प्रबंधक कमेटी प्रो.मनजीत सिंह ने बताया कि इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा शब्द कीर्तन विद्दार्थी सिख इंस्टीच्यूट आफ सप्यूरचयल स्ट्डी गुरमति सागर शुरूआत करेंगे। बच्चों की तरफ से सभ्याचारक प्रोग्राम भी पेश किया जाएगा।

नायब तहसीलदार िदलबाग िसंह को मांगपत्र देते हुए अांगनबाड़ी मुलाजिम।