पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 करोड़ 21 लाख 2 हजार रुपए का बजट पारित हुआ

6 करोड़ 21 लाख 2 हजार रुपए का बजट पारित हुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्किटकमेटीबंगा की बैठक वीरवार को चेयरमैन बुध सिंह ब्लाकीपुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मार्किट कमेटी की ओर से कमेटी के अंतर्गत आतीं मंडियों के विकास, सीवरेज, पानी, गंदगी उठाने के प्रबंध, हादसों के शिकार लोगों की मदद, रेत-बजरी के काम के साथ जनहित मुद्दों पर विचार-चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रबंध चलाने के लिए 6 करोड़ 21 लाख 2 हजार मद का अनुमानित बजट पारित किया गया। मार्केट कमेटी के सचिव परमजीत सिंह ने बताया कि लेखाकार की ओर से गत वर्ष हुई कमेटी की आमदन 5 करोड़ 49 लाख 65 हजार 440 रुपए 55 पैसे का हिसाब पेश किया गया। उधर, चेयरमैन बुध सिंह ब्लाकीपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2015-16 के लिए पास किए गए 6 करोड़ 27 लाख 2 हजार रुपए की खर्च मद की प्राप्ति मार्केट कमेटी के विभिन्न मदों की ओर से मिलने वाली आमदन पर तय की गई है।

इसमें 50 लाख रुपए मुलाजिमों की तनख्वाह के लिए रखे गए हैं, सडक़ों के नवीनीकरण के लिए 28 लाख तथा मेनटीनैंस के लिए 50 लाख का प्रावधान रखा गया है। अन्य बजट फुटकल कार्यों और किसान-मजदूर कृषि कार्य हादसों के पीडि़तों को राहत के लिए है। पिछले वर्ष 1 लाख 10 हजार की मदद थ्रैशर हादसों के पीडि़तों को दी गई है। बैठक में मार्केट कमेटी में नया रिकार्ड रूम बनाने, दफ्तर का ट्रैक्टर-ट्राली के लिए शैड का निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। नई दाना मंडी की दुकानों के आगे टूटी तारों को हटाने, दुकानों कीबोली, स्टाफ के लिए कमरा बनाने का प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में मार्केट कमेटी में खाली दस पदों में से तीन पद जिसमें दो माली कम चौंकीदार तथा एक क्लर्क की भर्ती आऊटसोर्स से करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में उप चेयरमैन संजीव जैन, सरपंच राम लुभाया, गुरमेल सिंह बाली, हरजीत सिंह संधू, कमल चोपड़ा, मलकीत सिंह, अवतार सिंह, बलदेव सिंह, रविंदर कौर, सुरिंदर सिंह, लेखाकार अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

बंगा के मार्केट कमेटी कार्यालय में की गई बैठक में चेयरमैन बुध सिंह ब्लाकीपुर