डीसी आज करेंगी सफाई अभियान की शुरुआत
पीएमनरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सफाई अभियान की शुरुआत डीसी आनंदिता मित्रा खुद चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित डीसी दफ्तर गेट के पास से सुबह 9 बजे करेंगी।
इस संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीसी की ओर से की गई बैठक में बंगा बलाचौर के एसडीएम के अलावा बीडीपीओज भी मौजूद रहे।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों के निर्देश दिए कि वे सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करवाएं। बैठक में एडीसी अमरजीत पाल, एसडीएम बलाचौर जगजीत सिंह, एसडीएम बंगा अरविंद कुमार, सहायक कमिश्नर जनरल गीतिका सिंह, सिविल सर्जन डा. धर्मपाल, कार्यकारी इंजीनियर ग्रामीण जल सप्लाई सेनिटेशन अमरजीत गिल, जेएस गिद्दा जोगा सिंह सादहड़ा भी मौजूद रहे।
डीसी आनंदिता मित्रा स्वच्छ भारत सप्ताह मनाने संबंधी विभिन्न अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।