पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों की कुर्बानियों को भूली सरकारें : ढेसी

शहीदों की कुर्बानियों को भूली सरकारें : ढेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा| शहीद-ए-आजमसरदार भगत सिंह के 107वें जन्मदिन पर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा (दोआबा जोन) तथा पंजाब स्टूडेंट्स फैडरेशन के संगठन नेताओं जसविंदर सिंह ढेसी तथा अजय फिल्लौर के नेतृत्व में खटकड़कलां तक नशे हटाओ युवा बचाओ रैली निकाली। दोनों संगठनों के करीब 1500 वर्करों ने स्कूटर, मोटरसाइकिल तथा पैदल मार्च में हिस्सा लेकर शहीदी स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर उनके विचारों को जिंदा रखने का संकल्प लिया। रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में नौजवान सभा के प्रधान जसविंदर सिंह ढेसी तथा पीएसयू के अजय फिल्लौर ने बताया कि प्रदेश में अकाली सरकार के मंत्री नशे की तस्करी कर रहे हैं। इससे पंजाब के 80 प्रतिशत युवा शिकार हो गए हैं। इससे परिवार के रिश्ते भी खत्म हो रहे हैं। मौके पर बलदेव सिंह पंडोरी, सोढी हंस, सर्बजीत ढंडा, मक्खन फिल्लौर, गुरदेव बेगमपुर, रिकी मीओवाल, मनजिंदर ढेसी, नवप्रीत ढेसी, सनी फिल्लौर, बहादर मुकंदपुर, गुरदयाल नूरपुर, जस्सा राहों, तरसेम शाहकोटी, सरूप सिंह राहों, सुरिंदर भट्टी, सतनाम सिंह सुज्जों, राम साहिल, कृष्ण कुमार भानमजारा, जरनैल सिंह मौजूद रहे।