पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खटकड़कलां में जुटे संगठनों ने भगत िसंह का मनाया जन्मदिवस

खटकड़कलां में जुटे संगठनों ने भगत िसंह का मनाया जन्मदिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमी पार्टी की ओर से रविवार को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के 107वें जन्मदिन पर रैली का आयोजन किया। रैली में पार्टी की तरफ से शहीद भगत सिंह के भाई राजिंदर सिंह की पुत्री परमजीत कौर तथा पुत्रवधू हरिंदरजीत कौर संधू, शहीद उधम सिंह के भतीजे नरशेर सिंह ग्रेवाल को सम्मानित किया गया।

रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेता पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह नवीन जैरथ ने कहा कि लोकसभा चुनावों में लोगों ने आप के चार सांसद देकर बदलाव की मशाल को पुनरजागृत किया है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की हवा को पंजाब ने नकारा, यही पंजाब की पहचान है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के माध्यम से पता चलता है कि प्रदेश में नशे की बिक्री नेता कर रहे हैं, राजसी स्टेटस के लिए जनहित का पैसा उनकी निजी सुरक्षा में लग रहा है। पंजाब से अस्पताल, रोजगार, रेत, बजरी, इंडस्ट्री सब खत्म हो गए, इसकी जिम्मेदार एनबीसी यानी अकाली-भाजपा कांग्रेस सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि आप आंदोलन है जो आजादी के बाद सत्ता में आए काले अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवाने के लिए गठित हुआ है।

इस अ‌वसर पर आप के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर के नेतृत्व मेें सांसद साधू सिंह, हरिंदर सिंह, धर्मवीर गांधी, भगवंत मान एचएस फूलका, शिव कौड़ा, जरनैल सिंह, नवीन जैरथ, अश्विनी जोशी, रणवीर राणा, राजिंदर शर्मा, प्रोफेसर बलविंदर कौर, हिम्मत सिंह शेरगिल ने शहीद की प्रतिमा पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद के पिता किशन सिंह की समाधि पर पुष्प भेंट करके सच्ची राजनीति का संकल्प लिया।

नेता के बेटे-बेटी का नहीं जनता का होगा राज : मान

संगरूरसे आप सांसद भगवंत मान ने मोदी की विफलता, बादल परिवार तथा राज्य के नशे तथा रेत-बजरी के धंधे से जुड़े नेताओं पर हास्य टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पंजाब बचाओ एबीसी भगाओ। शहीदों का सपना पूरा करना है तो एक मंच पर इकट्ठे हो जाओ, समय गया है। बस आगामी चुनावों का इंतजार करो उसके बाद नेता का बेटा-बेटी नहीं, बल्कि आम जनता का बेटा राज करेगा।