पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को शहीद के पदचिन्हों पर चलाउंगी : जसविंदर

बच्चों को शहीद के पदचिन्हों पर चलाउंगी : जसविंदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा| कस्बाकाठगढ़ की जसविंदर कौर ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में अपने बेटे हिमांशु चौधरी, बेटी सिमरन देवरानी मनजीत कौर के साथ शहीद भगत सिंह को नमन किया। इसके बाद म्यूजियम देखा, पार्क में चक्कर लगाया और शहीद के घर को निहारा तथा शहीद की माता विद्यावती को भी नमन किया। इस मौके पर जसविंदर कौर ने कहा कि शहीद भगत सिंह के संबंध में फिल्मों, किताबों में बहुत कुछ ऐसा दिखाया गया है जो जिंदगी से मेल नहीं खाता। उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा थी कि वे शहीद विरासत के साथ अपने परिवार को जोड़ें रखें। मां विद्यावती को देखकर एक प्रेरणा मिलती है। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा आंखों में एक नया जोश भरती है।