- Hindi News
- जोड़ मेले में कानूनी सहायता के बारे मे दी जानकारी
जोड़ मेले में कानूनी सहायता के बारे मे दी जानकारी
बंगा| गांवगोसल में राजा नाभ कंवल साहिब जी के तपोस्थान गुरुद्वारा साहिब में राजा साहिब जी को समर्पित वार्षिक जोड़ मेला करवाया गया। मेले का उद्घाटन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की सचिव कम सीजेएम शिखा गोयल ने किया। शिखा गोयल ने मेले में लगाए गए मेडिकल कैंप अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान अथारिटी की ओर से लगाए गए जागरूकता कैंप में मैडम शिखा गोयल ने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता अथारिटी की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मेला प्रबंधन की ओर से मैडम शिखा गोयल का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर अथारिटी की पीएलबी जसविंदर कौर, सुनीता रानी, जरनैल सिंह, संत गुरमेल सिंह, केसर सिंह, मदन लाल, डा. बलविंदर कौर, गुरप्रीत भंडारी, बलदेव राज, केसर सिंह, परमजीत कौर, अवतार सिंह मौजूद रहे।