- Hindi News
- अकाली भाजपा सीट बंटवारा सही हुआ तो दूसरों को मिलेगा लाभ
अकाली-भाजपा सीट बंटवारा सही हुआ तो दूसरों को मिलेगा लाभ
नगरपरिषदचुनाव के पहले आंकड़ों के अनुसार अकाली दल के विधायक रहे चौधरी मोहन लाल के नेतृत्व में वार्ड नंबर 1, 2, 5, 7, 12 13 में चुनाव लड़ा गया था।
वार्ड नंबर 13 में सिर्फ अमरजीत गोली ही जीतकर पार्षद बने थे जबकि बाकी छह सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई थी। उधर, भाजपा ने वार्ड नंबर 3, 4, 6, 8, 9, 10 11 में चुनाव लड़ा था, जिसमें वार्ड नंबर 3, 8 9 में जीत मिली अन्य सीटों पर कांग्रेस को फायदा हुआ था। अब पार्टी नगर परिषद में चुनाव जीतने का दावा कर रही है। पार्टी के नेता रहे चौधरी मोहन लाल की गठबंधन पर पूरी पकड़ थी। उधर, डा. सुक्खी के बंगा आने पर मोहन लाल पीपीएससी मेंबर बनकर पटियाला के हो गए हैं, जिसके चलते अकाली दल-भाजपा में संतुलन नहीं बैठ रहा। अगर फैसला हुआ तो कांग्रेस और आजाद प्रत्याशियों को लाभ मिलने की संभावना है।