- Hindi News
- आप बंगा विकास मंच के बैनर तले लड़ेगी चुनाव
आप बंगा विकास मंच के बैनर तले लड़ेगी चुनाव
नगरपरिषदबंगा के चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी के वर्कर बंगा विकास मंच बैनर के तहत आजाद प्रत्याशी उतार कर कांग्रेस और अकाली-भाजपा का खेल बिगाड़ेगी। पार्टी के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर की चुनाव लड़ने की घोषणा से बंगा में पार्टी के नेताओं में खलबली मच गई है क्योंकि वे डेढ़ साल से अकाली-भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाने की नीयत से सक्रिय हैं।
पार्टी नेता शिव कुमार कौड़ा ने कहा कि पार्टी से जुड़े लोगों ने बंगा में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, इसलिए बंगा विकास मंच के बैनर तले 15 वार्डों में उम्मीदवार उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा रहा है, जिसने शहर को दूसरे दर्जे का शहर बना दिया है। भ्रष्टाचार, जन संसाधनों का नगर परिषद पर काबिज कांग्रेस प्रधानों ने दुरुपयोग किया। पार्टी शहर को नया रूप देने के लिए मैदान में उतरेगी और नगर परिषद के अधिकारियों को जनता के कार्यों के प्रति जवाबदेय बनाएगी। उन्होंने बताया कि बंगा विकास मंच शहर की समस्याओं और धन के दुरुपयोग संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए मेनीफेस्टो भी देगी, जिस पर लोगों को केंद्रित करके वोट डालने की अपील की जाएगी।
इनलोगों ने खोला था मोर्चा
पिछलेनगर परिषद शासनकाल के दौरान कांग्रेस समर्थित प्रधान जतिंदर कौर मूंगा के खिलाफ उसकी पार्टी के पार्षद रणवीर राणा, मोनिका वालिया, कीमती सद्दी, मनजिंदर मोहन, भाजपा के शिव कौड़ा ने शहर के विकास के मुद्दों पर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोला था। जिसके चलते इन सभी लोगों को अपनी-अपनी पार्टी में जनहित कार्य में हुए घोटालों की जांच के लिए हाईकमान से सहयोग मिलने पर पार्टी को अलविदा कह दिया था, जिस कारण आम आदमी पार्टी का अन्ना आंदोलन के बाद बंगा में वजूद बढ़ गया। वर्ष 2014 के पार्लियामेंट चुनाव में बंगा से पार्टी प्रत्याशी को शहर के 15 बूथों तथा विधानसभा क्षेत्र से रिकार्ड जीत दिलाकर पार्टी के पांव मजबूत किए।
शिवकौड़ा ने पार्टी को बंगा में मजबूत किया
बंगामें आप को मजबूत करने वालों में भाजपा से पार्षद रहे शिव कौड़ा (जिन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी छोड़ी), कांग्रेस के रणवीर राणा, मनोहर लाल गाबा, राजिंदर शर्मा, अमृत लाल गोगी, सतवीर सिंह बैंस (कांग्रेस) ने नगर परिषद प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलकर पार्टी को अलविदा कहकर आप की जड़ें बंगा में लगाईं।