- Hindi News
- एनओसी लेने के लिए २० लोगों ने जमा करवाई फाइलें
एनओसी लेने के लिए २० लोगों ने जमा करवाई फाइलें
नपचुनावोंके लिए मंगलवार को नोटीफिकेशन जारी होना तय माना जा रहा है। सोमवार को ही चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग एनओसी लेने के लिए नप तथा तहसील में कागज पत्र प्राप्त करने के लिए मशक्कत करते हुए देखे गए। नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी के अनुसार उनके पास सोमवार शाम तक 20 लोगों ने एनओसी लेने के लिए फाइलें जमा करवाई हैं, मगर वे चुनाव नोटीफिकेशन जारी होने पर ही एनओसी जारी कर सकेंगे।
एनओसी लेने के लिए नगर परिषद और तहसील में कागज पत्र लेने के लिए उम्मीदवारों में होड़ लगी रही। चुनाव लड़ने के चाहवान 20 लोगों ने सोमवार को फाइलें जमा करवाई है। लेकिन उन्हें शायद मंगलवार को ही एनओसी जारी होने के आसार हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड वाइज वोटर लिस्ट मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में मिलेगी, जबकि एसडीएम कार्यालय में ही नामांकन होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को उनके वोट डालने का एरिया और अन्य जानकारी अपने उम्मीदवार से ही मिलेगी। जिसके लिए लिस्ट एसडीएम काार्यालय से मिलेगी।