पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव रहिपा में किए जाएंगे विकास कार्य : चंदूमाजरा

गांव रहिपा में किए जाएंगे विकास कार्य : चंदूमाजरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव रहिपा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा।

भास्कर न्यूज | मुकंदपुर

लोकसभाक्षेत्रश्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा की ओर से बंगा के अंतर्गत आते गांवों में विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की गई है। गांव रहिपा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदूमाजरा ने कहा कि गांव में एनआरआईज की ओर से सीवरेज सिस्टम, गांव की गलियों में इंटरलाक लगवाने तथा गंदे पानी के छप्पड़ को साफ करवाने के प्रय| प्रशंसनीय कदम हैं। इस गांव के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट जारी की जाएगी, इसके अलावा गांव जगतपुर के स्वर्गीय निरंजन सिंह यादगारी खेल स्टेडियम के लिए भी 5 लाख रुपए की राशि जारी की जाएगी। उन्होंने गांव की नहर पर पुल बनाने सड़क की मरम्मत जल्द करवाने की बात कही। इस मौके पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन तथा बंगा क्षेत्र के इंचार्ज डा. सुखविंदर सुक्खी की ओर से गांव रहिपा की गलियों तथा नालियों के निर्माण के लिए दो लाख रुपए की ग्रांट जल्द प्रदान की जाएगी। इस मौके पर सरपंच जसविंदर कौर, गुरजीत सिंह पुरेवाल, सुखदीप सिंह शुकार, बुध सिंह ब्लाकीपुर, रणजीत सिंह झिंगड़, कर्मजीत करनाणा, एसएचओ विनोद कुमार, जसकमल सिंह, नरिंदर सिंह मौजूद रहे।