- Hindi News
- 40 60 साल से ऊपर की दौड़ में रविंदर सिंह और हरनेक सिंह जीते
40-60 साल से ऊपर की दौड़ में रविंदर सिंह और हरनेक सिंह जीते
शाहयूथवेलफेयर एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गांव सरहाल काजियां में करवाए जा रहे चार दिवसीय खेल टूर्नामेंट के दूसरे दिन एथलेटिक्स मीट करवाई गई। मीट में 60 वर्ष से ऊपर वर्ग की दौड़ में वैट्रन एथलीट रविंदर सिंह कलेर ने पहला, ज्ञान चंद ने दूसरा, एचएस धनोआ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 से 60 वर्ष वर्ग की हाॅफ मैराथन में हरनेक सिंह पहले, जसविंदर सिंह दूसरे और गंगा प्रसाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में मनजिंदर सिंह पहले, परमजीत दूसरे और रणजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ में गुरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह और रवि कुमार क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। फुटबाल ओपन वर्ग में महरमपुर की टीम ने सरहाल काजियां को हराकर ट्राफी के साथ 15 हजार रुपए की राशि पर कब्जा किया। बी-वर्ग मुकंदपुर ने सरहाल काजियां को हराकर 7 हजार की राशि पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन बंगा क्षेत्र के इंचार्ज डा. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने ईनाम वितरित किए। उन्होंने गांव के लिए 2 लाख और कम्युनिटी सेंटर के लिए एक लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि पंजाब में खेलों को और अधिक प्रोत्साहन देना चाहिए ताकि पंजाब में बढ़ रहे नशे के रूझान को रोका जा सके। युवाओं का ध्यान खेलों की तरफ बढ़े, इसके लिए खेलोें को अधिक प्रोत्साहन देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों को अपनी फिटनेस के लिए खेलों में भाग लेना जरूर लेना चाहिए। खेलें मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की तंदरुस्ती देती हैं। इससे स्ट्रेस भी कम होता है और दिमाग तंदरुस्त रहता है। ईनाम से प्रोत्साहन मिलता है इसीलिए इन खेलों में नकद राशि इनाम के रूप में रखी गई है।
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी खेलें करवाना जारी रखेेंगी ताकि समाज में खेलों को बढ़ावा मिले और नशों को जड़ से खत्म किया जा सके। डॉ. सुक्खी ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करवाने के लिए खेलोें के लिए और भी अधिक ग्रांट जारी की जाएगी ताकि खेलोंे के लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा सके।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सैंपले, सुखदीप सिंह शुकार, सोहन लाल ढंडा, सतनाम सिंह झिंगड़, कुलविंदर सिंह ढाहां, कुलजीत सिंह सरहाल, राज कुमार, राम लाल भाटिया, डा. शादी लाल, सुरिंदर कुमार चड्ढा, सरपंच गीता रानी, पूर्व सरपंच केवल सिंह, रविंदर सिंह कलेर, मधू सूदन, अवतार सिंह, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह, रणधीर सिंह, राकेश कुमार सोनू, अमनदीप सीपू मौजूद रहे।
गांव सरहाल काजियां में फुटबाल की विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मान करते हुए डा. एसके सुक्खी अन्य।