पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगा में भाजपा प्रत्याशी घोषित बाकी कर रहे हैं माथापच्ची

बंगा में भाजपा प्रत्याशी घोषित बाकी कर रहे हैं माथापच्ची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषदचुनाव की घोषणा हुए तीन दिन हो गए हैं लेेकिन बंगा के सभी 15 वार्डों के लिए भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। चर्चा है कि राजनीतिक पार्टियों में विरोधाभास उठ रहा है, जिसके चलते पार्टी के नायक टिकटों की घोषणा के साथ उम्मीदवारों का ऐलान करने संकोच कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी शहर में अभी उम्मीदवार टटोल रही है। सूत्र बताते हैं कि डा. सुक्खी ने बसपा छोड़कर अकाली दल में आने से सिटी बसपा वर्कर डा. सुक्खी के साथ ताल ठोक रहे हैं। उधर, मोहन लाल से जुड़े नेता और पूर्व पार्षद आजाद लड़ने की फिराक में हैं, जिससे गठबंधन को नुकसान होगा। भाजपाई अपना विरोध कम करने के लिए बुजुर्गों के माध्यम से विरोधियों को चुनाव में विरोध करने की विनती करने में जुटे हुए हैं।

भाजपाके 8 उम्मीदवार

जिलाप्रधान संजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा और मंडल प्रधान नरेश रावल के नेतृत्व में हुई बैठक में उम्मीदवार फाइनल किए गए। जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने बताया कि वार्ड नंबर 2 से हिम्मत तेजपाल, 3 से रवि भूषण गोयल, 4 से सुनीता शर्मा, 9 नंबर से परमजीत राय, 10 से नरिंदर कौर, 11 नंबर से हेमंत चोपड़ा, 13 से सुनीता नागी और 14 से सचिन चुनाव लड़ेंगे। बैठक में जिला जनरल सेक्रेटरी प्रितपाल बजाज, संजीव जैन, परमजीत राय, संजीव नागी, कमलजीत मौजूद थे।

अकाली दल और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के चर्चा

नगरकौंसिल चुनावों में अकाली दल के संभावित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 1 से अमरजीत कौर, 5 से अमरजीत सिंह, 6 से जसविंदर सिंह मान, 8 से जीत सिंह भाटिया, 12 नंबर से बहादर सिंह भोगल, 15 से दीपक कुमार को टिकट दिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के टिकट दावेदारों में वार्ड नंर 5 से विक्की, 6 से जतिंदर कौर मूंगा, 7 से रछपाल कौर बैंस, 8 से जयपाल बैंस, 9 से राजिंदर कुमार काका, 11 से विमला शर्मा, 12 से मनजिंदर मोहन, 15 से मास्टर वासदेव हीर का नाम सामने आया है। कांग्रेस से वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 10 नंबर से उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा चल रही है।

चौधरी मोहन लाल के समर्थकों ने भी ताल ठोकी

क्षेत्रके पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल के समर्थक रहे पूर्व पार्षदों शहरी अकाली दल से जुड़े लोगों ने वार्ड नंबर 8, 14, 15 12 से ताल ठोकी है। बुधवार को अन्य लोग भी आजाद लड़ने की फिराक में हैं। मोहन लाल समर्थक रहे पूर्व नप प्रधान डा. बलवीर राज सुंडा, हरी पाल का आरोप है कि अकाली दल ने टिकट बांटते समय उनको भरोसे में नहीं लिया। वार्ड नंबर 8 से हरी पाल, वार्ड नंबर 14 से बलवीर राम सुंडा, वार्ड 15 से विजय कुमार ने आजाद चुनाव लडऩे की घोषणा की है। उधर, नप के पूर्व प्रधान वार्ड नंबर 12 से मलकीत सिंह भंवरा ने भी ताल ठोक सकते हैं।