पुस्तक चानण दी लप्प का विमोचन 14 को
बंगा | शहीदभगत सिंह कम्युनिटी हाल खटकड़कलां में 14 फरवरी को पंजाबी साहित्य सभा खटकड़कलां की ओर से कवि सोहन लाल खटकड़ की पुस्तक चानण दी लप्प रिलीज की जाएगी। कार्यक्रम की प्रधानगी बाबा अरविंदर सिंह झंडा और सरपंच सुखविंदर करेंगे। सभा के सचिव हरबंस हीओं ने बताया कि पुस्तक पर चर्चा महिंदर सिंह दोसांझ करेंगे।