पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात की इमरजेंसी सेवा बंद, लोग परेशान

रात की इमरजेंसी सेवा बंद, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी हॉस्पिटल बनूड़ की बाहरी तस्वीर।

बनूड़। सरकारीहॉस्पिटल में पिछले 6 महीने से रात की इमरजेंसी सेवा बंद होने से जहां 45 गांव के लोग परेशान हैं। वहीं हादसों में जख्मी होने वाले लोेगों को समय पर ट्रीटमेंट मिलने से मौत की संख्या भी बढ़ती जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने मार्च से बनूड़ के सरकारी हॉस्पिटल में रात की इमरजेंसी सेवा बंद की है। जिस कारण 45 गांवों के लोगों को रात में डेरा बस्सी या राजपुरा के सरकारी हॉस्पिटल में जाना पड़ता है।

बनूड़ शहर हाइवे नंबर 64 पर होने के कारण चंडीगढ़, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान जाने के लिए सभी व्हीकल्स को यहां से गुजरना पड़ता है। सड़क कम चौड़ी होने के कारण हादसे आए दिन होते हैं। शहर भलाई मंच के प्रधान करणवीर ने कहा कि लोगों की मुश्किलों को देखते हुए उन्होंने हेल्थ डिपार्टमेंट को अदालत के जरिये लीगल नोटिस भेजा हैै। एसएमओ उषा सिंगला ने कहा कि उन्होंने डिपार्टमेंट को डाॅक्टर भेजने के लिए लिखित भेजा है। सरकार के सिर्फ 100 हॉस्पिटल में ही रात की इमरजेंसी सेवा चालू रखने का प्लान है। बनूड अस्पताल उन 100 में होने के कारण यहां रात की इमरजेंसी बंद है।